फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विश्व जनसंख्या दिवस पर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से मेडिकल काॅलेज नाहन में लघु नाटिका पेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन की आर से विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माता पद्मावती की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्राओं की ओर से डॉ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में एक लघु नाटिका से लोगों को बढ़ती हुई जनसंख्या के बारे में जागरूक किया गया।

जनसंख्या दिवस पर आयोजित लघु नाटिका से लोगों को बताया कि बढ़ती हुई जनसंख्या दुनिया के लिए खुशी नहीं बल्कि अब मुश्किल का सबब बनती जा रही है क्योंकि जिस हिसाब से दुनिया में आबादी बढ़ रही है इस हिसाब से सुविधा नहीं है। लिहाजा बढ़ती आबादी लगातार जीवन स्तर पर असर डाल रही है और इसे बदतर बना रही है। दुनिया का हर तीसरा देश बढ़ती आबादी के चलते और गरीब हो रहा है। कॉलेज की छात्राओं ने एक लघु नाटक के माध्यम से बताया कि किस तरह से बढ़ती हुई जनसंख्या पर्यावरण और धरती के लिए एक खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने बताया कि यदि जनसंख्या को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो लोग अपनी और खाने जैसी आम आवश्यकताओं के लिए एक-दूसरे को खत्म करना शुरू कर देंगे। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन की ओर से भी छात्राओं के इस कार्यक्रम को सराहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें