फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में बारिश से भूस्खलन जारी, नौ सड़कें रहीं बंद

विज्ञापन
सिरमौर जिला के हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर भूस्खलन से गिरा डंगा। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/हरिपुरधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बारिश का कहर जारी है। मंगलवार को जिले के संगड़ाह और शिलाई क्षेत्र में नौ सड़कें भारी भूस्खलन के चलते बंद रहीं। इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में बारिश के चलते संगड़ाह मंडल में सात सड़कें बंद रहीं। जबकि, शिलाई क्षेत्र में दो सड़कों पर आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन

हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने बंद सड़कों को दोपहर बाद आवाजाही के लिए बहाल कर दिया लेकिन सड़कों पर भूस्खलन का खतरा जारी है। भूस्खलन से बंद हुई सड़कों और डंगे ढहने से विभाग को 11.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के बीच संगड़ाह-अंधेरी, संगड़ाह-सुंदरघाट, नौहराधार -भराड़ी, चौरास, सैर तंदूला, सोलन-मीनस, शिलाई की मिल्लाह-डिगवा और रास्त-मानल सड़कें कुछ घंटे बंद रहीं जिन्हें विभाग ने आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
जबकि, हरिपुरधार-कुपवी पर अभी आवाजाही बंद है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि अधिकांश सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। उन्होंने बताया कि हरिपुरधार-कुपवी सड़क बहाल करने में अभी वक्त लगेगा। भूस्खलन से विभाग को 11.70 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

.........
शालना के समीप गिरा डंगा
लोक निर्माण विभाग द्वारा एक दिन पहले शालना के समीप लगाया गया डंगा भारी बारिश के कारण ढह गया है। इस डंगे के गिरने से हरिपुरधार- कुपवी मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क बंद होने के कारण शालना के पास आधा दर्जन बसों समेत दर्जनों बड़े वाहन फंस गए हैं। इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने में काफी वक्त लग सकता है। नेरवा और कुपवी से आने वाली बसें शालना से ही वापस जा रही हैं। राशन और भवन निर्माण की सामग्री लेकर कुपवी जा रही गाड़ियां भी शालना के पास ही फंस गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें