फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों पर रेलिंग लगाना भूला एनएचएआई

विज्ञापन
नौणी का बाग मार्ग पर बिना सुरक्षा रैलिंग के बनी सीढिय़ों से उतरता एक ग्रामीण - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नौणी का बाग पैदल मार्ग पर सफर खतरनाक हो गया है। नाहन-दो सड़का मार्ग पर नौणी का बाग मार्ग के आरंभ में ही एनएचएआईए ने सीढ़ियां बनाई हैं। इन सीढ़ियों के साथ रेलिंग का निर्माण नहीं किया गया है। इन सीढ़ियों के साथ ही कई फीट गहरी ढांक है।
विज्ञापन

इससे यहां से दिन भर गुजरने वाले लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। नौणी का बाग की ओर जाने वाले पुराने रास्ते को एनएच विभाग ने हाल ही में बंद कर दिया था। एनएच विभाग ने सड़क को चौड़ा करने के लिए पुराना रास्ता बंद करके ग्रामीणों को नया रास्ता बनाकर दिया है। जो पुराने रास्ते से ही मिलता है। विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए मुख्य सड़क से नौणी का बाग जाने वाले मार्ग के आरंभ में ही सीढ़ियां बनाई हैं।
जो खुली ही छोड़ दी हैं। जबकि साथ ही कई फीट गहरी खाई है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच विभाग ने यहां रेलिंग बनाने की भी बात कही थी, लेकिन उसे अभी तक नहीं बनाया है। स्थानीय निवासी सोहन लाल, बाबूराम, प्रीतम, लायकराम, बानो देवी, सरोजबाला ने कहा कि नौणी का बाग में करीब छह सौ की आबादी है। जो सुबह से काम के सिलसिले में यहां से बाहर जाते हैं और देर रात तक वापस लौटते हैं।
विज्ञापन

रात के समय सीढ़ियों के पास कभी भी हादसा हो सकता है। यहां रेलिंग नहीं लगाई गई है। उन्होंने विभाग से मांग की कि यहां पर सीढ़ियों के साथ अविलंब सुरक्षा रेलिंग बनाएं। उन्होंने सीढ़ियां भी दुरुस्त करने की मांग की है।
------बाक्स
एसडीओ को दिए हैं निर्देश : अनिल शर्मा
नेशनल विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि सीढ़ियों के साथ रेलिंग बनाने के एसडीओ को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द ही वहां सुरक्षा रेलिंग बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें