फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिप सदस्यों ने ली शपथ

Tue, 12 Jan 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिला के सभी 17 सदस्यों को मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बचत भवन के सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ लेने वालों में नौहरा वार्ड से जिला परिषद सदस्य बेलमंती पुंडीर, संगड़ाह वार्ड से विजय कुमारी, कांडों-भटनोल से दलीप सिंह, ग्वाली वार्ड से प्रताप सिंह, शिल्ला वार्ड से दीपो देवी, कमरऊ वार्ड से बाल किशन, भंगानी वार्ड से अजय कुमार मेहरा, बद्रीपुर वार्ड से राम प्रसाद, माजरा वार्ड से चैन सिंह, रामपुर भारापुर से संतोष कपूर, बनकला वार्ड से मनीष चौहान, कालाअंाब वार्ड से विनय कुमार, ददाहू वार्ड से श्यामा देवी, बाग-पशोग वार्ड से दयाल प्यारी, नारग वार्ड से पूनम पंवार, शिलांजी वार्ड से परीक्षा चौहान और देवठी मंझगांव वार्ड  से शकुंतला प्रकाश शामिल रहीं।

उपायुक्त ने नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय, प्रशासनिक और न्यायिक शक्तियां प्रदान करके सशक्त बनाया है। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों से आग्रह किया कि वे सरकार के विकास कार्यों के कार्यान्वयन में अपना रचनात्मक योगदान दें।
विज्ञापन


16 जनवरी को दोपहर बाद 2:00 बजे जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की प्रथम होगी। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार, अध्यक्ष रोजगार सृजन एवं संसाधन समिति हिप्र हर्षवर्धन चौहान, विधायक करनेश जंग, हिमफैड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस अजय सोलंकी, अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, सहायक आयुक्त दीप्ति कपूर, जिला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें