शिलाई (सिरमौर)। पहली हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन की ओर से राजकीय महाविद्यालय शिलाई में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दिन की शुरुआत प्रात: कालीन योग सत्र से हुई। इस दौरान कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई। योग अभ्यास के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, आत्म अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में मैप रीडिंग की कक्षाओं के दौरान कैडेट्स को नक्शों के माध्यम से दिशा ज्ञान, स्थल पहचान और सैन्य उपयोग से जुड़ी जानकारियां दी गईं। वहीं फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट (एफसी एंड बीसी) प्रशिक्षण में फील्ड मूवमेंट, सुरक्षा उपाय, सामरिक कौशल और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण गतिविधियों में कैडेट्स का उत्साह और सीखने की ललक स्पष्ट नजर आई।
सायंकालीन सत्र में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे, जिनमें कैडेट्स ने खेल भावना और टीम वर्क का परिचय दिया। इसके अलावा रस्साकशी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संवाद