फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुकेती पंचायत में एक सप्ताह बाद पेयजल आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने ली राहत की सांस, भीषण गर्मी के चलते हो रही थी परेशानी
विज्ञापन


ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से ढोकर लाना पड़ रहा था पानी

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड की नवगठित ग्राम पंचायत सुकेती में पिछले एक सप्ताह से प्रभावित पेयजल आपूर्ति शनिवार को बहाल हो गई। जलशक्ति विभाग ने नागल-सुकेती पेयजल योजना के पंप हाउस की मोटर की मरम्मत करवाने के बाद क्षेत्र में दोबारा पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। पंप हाउस की मोटर जल जाने के कारण नागल-सुकेती क्षेत्र में बीते कई दिनों से पेयजल संकट गहरा गया था।

भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था, जिससे उनकी दिक्कतें और बढ़ गईं थीं। जलशक्ति विभाग की ओर से मोटर की मरम्मत करवाने के बाद शनिवार से पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई। पानी की सप्लाई बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


ग्रामीण संजीव कुमार, रामलाल, जयकिशन धीमान, कृष्णा, मान सिंह, शालू, सुरेश और संदीप ने बताया कि गर्मी के मौसम में नियमित पेयजल आपूर्ति बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने इसके लिए जलशक्ति विभाग का आभार भी जताया।
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरविंद जसवाल ने बताया कि पंप हाउस की मोटर की मरम्मत करवा दी गई है। शनिवार से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें