जिला मुस्लिम वेलफेयर कमेटी सिरमौर की बैठक में मौजूद सदस्य।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर मुस्लिम कमेटी की एक बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कैप्टन सलीम अहमद ने की। जबकि ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्ष नसीम मोहम्द दीदान विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक के दौरान तहसील स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विक्रमबाग के नासिर खान को नाहन तहसील का प्रधान नियुक्त किया गया। सलमान खुर्शीद को पांवटा साहिब, लियाकत अली को कोटला मोलर का प्रधान बनाया गया। इसके अलावा नजीर हुसैन को राजगढ़ तहसील के प्रधान पद की जिम्मेवारी दी गई।
जिला प्रधान ने सभी चयनित प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्र में कमेटी का विस्तार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुस्लिम युवा मंडल प्रधान नाहन मुन्नवर अली उर्फ बॉबी को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए पुरस्कृत भी किया गया।