फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ को हराकर नाहन आईटीआई ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में चल रही 14वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन स्पर्धा पर नाहन (महिला) टीम ने कब्जा किया है। नाहन ने रोमांचक फाइनल में राजगढ़ को हराया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में राजगढ़ ने प्रगति आईटीआई राजगढ़ और नाहन (महिला) ने आईटीआई नाहन को हराया।
विज्ञापन

इसके अलावा खो-खो में नाहन ने माजरा और राजगढ़ ने सराहां को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी में पहला सेमीफाइनल नाहन और पांवटा साहिब के बीच खेला गया। इसमें पांवटा ने नाहन को 25-16 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में नौहराधार ने नाहन (महिला) को 33-10 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। बास्केटबाल स्पर्धा के सेमीफाइनल में अंबोया ने नाहन और पांवटा ने नाहन (महिला) आईटीआई की टीम को हराया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

आईटीआई नाहन में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैच में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें