ईटीआई नाहन में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के वालीबॉल मैच में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। आईटीआई नाहन में बुधवार को शुरू हुई 14वंीं जिला स्तरीय आईटीआई छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में कफोटा को हराकर नाहन ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं खो-खो में माइना ने कौलांवालाभूड़ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बैडमिंटन में आईटीआई माइना ने कफोटा, शिलाई ने हरिपुरधार, प्रगति आईटीआई राजगढ़ ने सतौन, राजगढ़ ने सराहां, पांवटा ने कौलांवालाभूड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में जिले की 14 टीमों के 326 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो बास्केटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में दमखम दिखा रहे हैं। इससे पहले पूर्व विस अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली और उन्हें प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई नाहन अशरल अली, जिला आईटीआई खेल परिषद के सदस्य सचिव सुभाष, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेंद्र शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, आईटीआई का स्टाफ मौजूद रहा।
नाहन आईटीआई में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से पूर्व मार्च पास्ट करते विभिन्न स्कूलों के प्र- फोटो : NAHAN