फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के बुजुर्ग करेंगे कश्मीर का भ्रमण

विज्ञापन
डे केयर सेंटर नाहन में बैठक के दौरान चर्चा करते वरिष्ठजन। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के वरिष्ठजन कश्मीर घाटी की खूबसूरत फिजाओं का आनंद लेंगे। डे केयर सेंटर नाहन वरिष्ठ नागरिकों को कश्मीर का भ्रमण करवाने जा रहा है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के मकसद से डे केयर सेंटर नाहन में बैठक हुई। इसमें बुजुर्गों के साथ भ्रमण कार्यक्रम की रूपेरखा तैयार की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज से आई टीम ने बुजुर्गों के आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट भी किए। डे केयर सेंटर की मैनेजर अर्चना शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को नाहन से 16 अक्तूबर को कश्मीर दौरे पर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां वरिष्ठ नागरिक सात दिनों में धार्मिक और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेंगे। अर्चना शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय दौरे के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को शंकराचार्य मंदिर, अजरतबल शाहिन, परी महल, चश्मे शाही बाग, नागिन झील, निशांत बाग, डल झील में शिकारा, कश्मीर मेें गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और डंडोला का भ्रमण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण में उन सहित असलम खान, जगमोहन, रिधिमा, अमीना खातून, शाहिदा बेगम, आशिक अली, रमेश चंद, शांति देवी, किशन सिंह कुंडलस, राजेश गोयल, मंजू देवी, शकीला बेगम, ललित शर्मा, सुनीता, सुरेश शर्मा, सपना आदि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें