नाहन के हिंदू आश्रम के समीप दुकान के बाद सजाए गए कपड़ों को हटवाती नगर परिषद की टीम।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर सोमवार को नगर परिषद ने बाजार का निरीक्षण किया। हालांकि, इस दौरान अधिकांश बाजार बंद था। नाहन में सोमवार को बाजार बंद रहता है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर इस दौरान कुछेक स्थानों पर ही बाजार खोला गया था। वहीं, बड़ाचौक और कुछ अन्य स्थानों पर मंडे मार्केट भी लगाई गई थी।
इस दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया और कुछेक स्थानों पर दुकानों के बाहर सजाए गए सामान को हटाया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर की अगुवाई में टीम ने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। नगर परिषद ने मंडे मार्केट के दौरान बाजार में दुकानदारों को निर्धारित किए गए स्थानों पर ही सामान रखने के निर्देश दिए गए।
इसी तरह मिठाई प्रतिष्ठान चलाने वाले दुकानदारों को भी कचरा इधर-उधर न फेंक कूड़ेदान में रखने के निर्देश दिए गए। नप की टीम ने मौके पर दुकानदारों की ओर से बाहर सजाए गए सामान को हटवाकर चेतावनी दी। इस मौके पर नगर परिषद की टीम में सुपरवाइजर सुलेमान, गुरविंद्र सिंह, अभिषेक और विनीत कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
...........