फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर काम करते कंरट लगने से विद्युत कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र में काम करते समय विद्युत कर्मी को करंट लग गया। इस दौरान उसे जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विद्युत कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलाई विद्युत उपमंडल में कार्यरत एएलएम बाबूराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। बिजली का झटका लगने से वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने बाबू राम को शिलाई अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
शिलाई विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता अंकुर रयाण ने विद्युत कर्मी को करंट लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को खराब मौसम के चलते विद्युत लाइन में खराबी आ गई थी। सोमवार को उपभोक्ताओं की शिकायत पर बाबूराम ट्रांसफार्मर में बिजली जांच रहा था। इस दौरान उसे करंट का झटका लगा और वह गिर गया। इसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें