फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से गूंजी गुरु की नगरी

विज्ञापन
पाँवटा साहिब में 342 वें होला मोहल्ला पर्व पर सोमवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
-पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए भव्य नगर-कीर्तन में विभिन्न राज्यों की संगतों ने लिया भाग
विज्ञापन

-नगर-कीर्तन में गतका दलों में शामिल छोटे सदस्यों ने खूब प्राचीन रण कौशल से चपलता दिखाई

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में 442वां होला मोहल्ला का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। सोमवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में विभिन्न राज्यों की संगतों ने भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान गतका दल ने प्राचीन रण कौशल दिखाया। रंगीन पोशाकों से सजी बैंड टीमें, गतका दल और पंज प्यारे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रबंधन कमेटी गुरुद्वारा पांवटा साहिब के उपप्रधान हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह, उप प्रबंधक गुरमीत सिंह व पूर्व प्रबंधक कुलवंत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में देश के विभिन्न प्रांतों से संगतें शामिल हुईं। बाहरी राज्यों व स्थानीय संगतों ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी का गुणगान किया। साध संगतों ने नगर कीर्तन में आगे चलते हुए सिखों के गुरुओं का गुणगान किया। गुरुजी की पालकी आकर्षक रूप से सजाई गई थी।
विज्ञापन

पंज प्यारों की अगुवाई में निकल रहे नगर कीर्तन के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु और महिलाएं आगे के मार्ग को साफ करते हुए चल रहे थे। दोपहर एक बजे गुरुद्वारा साहिब से निकला नगर कीर्तन गीता भवन, मुख्य बाजार से होते हुए वाल्मीकि चौक, वाई प्वाइंट, शमशेरपुर से होकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी बद्रीपुर पहुंचा। इसके बाद वापस गुरुद्वारा साहिब में समापन हुआ। इस नगर कीर्तन में पांवटा साहिब के गतका पार्टी के छोटे सदस्यों ने भी खूब प्राचीन रणकौशल के चपलता के साथ करतब दिखाकर सभी लोगों को अचंभित किया। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों और बाजार में पुलिस के ट्रैफिक जवान खड़े रहे। नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में रुकावट न हो इसके लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हुए थे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान सरदार हरभजन सिंह और उप प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि होला मोहल्ला में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के अलावा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में संगत दो दिनों से लगातार गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शीश नवाने पहुंच रही हैं। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष लंगर का आयोजन किया गया है। संगत के ठहरने की भी प्रबंधक कमेटी ने व्यवस्था की है।

बाक्स...
संगतों की सेवा को जगह-जगह लगे स्टॉल
पांवटा साहिब से बद्रीपुर चौक तक जगह-जगह भव्य नगर-कीर्तन के दौरान संगत की सेवा के लिए स्टॉल लगाए गए। इनमें नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को दूध, पानी, खीर, मिठाई, फलों व चाय का वितरण किया गया।
बॉक्स...


- आज, रात 9 बजे से कवि दरबार सजेगा
- होला मोहल्ला पर दीवान बाहर खुले पंडाल में सुबह 9:15 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सजेगा। पूरे दिन विशेष दीवान सजेगा, जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आए हुए रागी व ढाडी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तनी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। रात 9 बजे से कवि दरबार सजेगा, जिसमें दूर-दूर से आए कवि गुरु गोविंद सिंह के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

संवाद

पाँवटा साहिब में 342 वें होला मोहल्ला पर्व पर सोमवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। संवाद

पाँवटा साहिब में 342 वें होला मोहल्ला पर्व पर सोमवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें