फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़, रेणुकाजी में पर्यटन को मिले बढ़ावा, नाहन में वोल्टेज समस्या हो दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिला...
विज्ञापन

नाहन मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों के पदों को भरने भरा जाए : सोलंकी, नावघाट पुल का निर्माण कार्य जल्द किया जाए : सुखराम

- सिरमौर जिले के चार विधायकों ने प्राथमिकता बैठक में उठाई अपने-अपने क्षेत्रों की मांगे
- विनय कुमार ने रेणुकाजी चिड़ियाघर में शेर लाने की प्रक्रिया को तेज करने का किया आग्रह
-हाब्बन घाटी, शिरगुल महाराज और भूरेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन की संभावनाएं : रीना कश्यप

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सचिवालय में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सिरमौर जिले के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जिले के चार विधायकों ने प्राथमिकता बैठक में अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख मांगें उठाईं।
पच्छाद से भाजपा विधायक रीना कश्यप ने उनके क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हाब्बन घाटी, शिरगुल महाराज और भूरेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन का संभावनाएं हैं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हाब्बन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने नाहन मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाया और कॉर्डियोलॉजी विभाग बनाने के साथ-साथ स्टाफ नर्सों के पदों को भरने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में तीन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए भोजपुर पुल बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने बिजली के कम वोल्टेज की समस्या का निवारण करने का भी आग्रह किया।
श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने अपने क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग करते हुए कहा कि रेणुकाजी झील की डिसिल्टिंग की जाए। उन्होंने रेणुकाजी चिड़ियाघर में शेर लाने की प्रक्रिया को तेज करने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का भी आग्रह किया। उन्होंने आदर्श स्वास्थ्य संस्थान संगड़ाह में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का आग्रह किया। उन्होंने ददाहू में कॉलेज भवन और बस स्टैंड का निर्माण करने की मांग की। उन्होंने बिजली विभाग का डिविजन संगड़ाह में खोलने की मांग की।
विज्ञापन

पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों के निर्माणाधीन भवनों का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाले नावघाट पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के साथ-साथ सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने का भी आग्रह किया। उन्होंने गिरि सिंचाई नहरों की मरम्मत करने की मांग की। पांवटा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली लोड ठीक करने का आग्रह भी किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें