फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बैठक में हंगामे और दुर्व्यवहार के लगाए आरोप

विज्ञापन
उपायुक्त सिरमौर को उपप्रधान के खिलाफ शिकायत देने के लिए मिश्रवाला पंचायत से नाहन पहुंचा प्रतिनि
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मिश्रवाला में पहली ही मासिक बैठक में भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने उपप्रधान अख्तर अली की कथित आपत्तिजनक कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है।
शिकायत पत्र के अनुसार, बीते 10 तारीख को पंचायत की पहली मासिक बैठक बुलाई गई थी। आरोप है कि बैठक के दौरान उपप्रधान ने सचिव और वार्ड सदस्यों पर बैठक रद्द करने और कार्रवाई रजिस्टर को बंद करने का अनुचित दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर उपप्रधान ने कथित तौर पर कमरे का दरवाजा बंद कर बैठक करने की जिद की, जिसका महिला वार्ड सदस्यों और प्रधान ने कड़ा विरोध किया और अपने पतियों को बुला लिया। हंगामा बढ़ने पर उपप्रधान की ओर से मोबाइल से वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उपप्रधान अक्सर अपने समर्थकों के साथ पंचायत के मीटिंग हॉल में प्रधान की कुर्सी पर बैठ जाते हैं और वहां धूम्रपान/तंबाकू का सेवन करते हैं, जिससे महिला प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को भारी आपत्ति है। चुनाव जीतने के मात्र एक महीने के भीतर उपप्रधान के इस व्यवहार को अनुचित ठहराते हुए पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उपायुक्त से उनके खिलाफ तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर पंचायत प्रधान रसीला बेगम, सभी वार्ड सदस्य और इकराम, लियाकत अली, हलीमा, अब्दुल, सलीम समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें