मेडिकल कॉलेज नाहन में पैथोलॉजी विभाग में आयोजित क्विज प्रतियोगिता को विजेता प्रतिभागियों को सम्
-डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 18 विद्यार्थियों ने नौ टीमों के रूप में लिया हिस्सा
-विजेता टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी कॉलेज का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के पैथोलॉजी विभाग की ओर से एमबीबीएस बैच-2024 के विद्यार्थियों के लिए संस्थागत यूजी पैथोलॉजी क्विज़-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 विद्यार्थियों ने नौ टीमों के रूप में भाग लिया। प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी शामिल थे।
प्रतियोगिता में शीतल और प्रांजल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनीशा और अर्शिया की टीम दूसरे और सुचा व साक्षी की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में विषयगत ज्ञान, तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते दी। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम मेडिकल कॉलेज का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय यूजी पैथोलॉजी क्विज़ प्रतियोगिता में करेगी।
राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को जोनल और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पैथोलॉजी विभाग ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विभाग ने उम्मीद जताई कि विजेता टीम आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेगी।