फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धौलाकुआं में ठोस कचरा प्रबंधन इकाई लगाने के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बोले, कचरा प्रबंधन गांव के नजदीक लगाई गई तो बीमारियां फैलने का बढ़ेगा खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। धौलाकुआं पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन इकाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। गड़ीवाला सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने इस इकाई को आबादी से दूर स्थापित करने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीसी सिरमौर से मिला और समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन


पंचायत के प्रधान मलकियत चौधरी ने बताया कि यदि कचरा प्रबंधन इकाई गांव के नजदीक लगाई गई तो क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि गांव के नजदीक कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित होने से दुर्गंध और प्रदूषण के साथ-साथ बीमारियां फैलने का अंदेशा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ही कचरा प्रबंधन इकाई के स्थान का निर्धारण किया जाना चाहिए। उपायुक्त सिरमौर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें