फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ गरजी एबीवीपी, डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईआर रद्द करने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
विज्ञापन

मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों की फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। वीरवार को एबीवीपी की सिरमौर जिला इकाई ने नाहन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से फीस में की गई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। शिक्षा का खर्च बढ़ने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में फीस वृद्धि के फैसले को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने प्रदेश के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में लंबे समय से बंद छात्र संघ चुनावों को बहाल करने तथा नाहन कॉलेज में पूर्व में हुए प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर को बिना शर्त रद्द करने की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पांवटा इकाई मंत्री अनिकेत भंडारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसांटा, प्रियांशु भारद्वाज, साहिल ठाकुर, रमन, समीर तोमर ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्याएं उठाने और नेतृत्व चुनने का मंच प्रदान करते हैं। ऐसे में लंबे समय से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नाहन में 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मामले वापस लिए जाएं। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया गया, छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे रद्द नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें