फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त पर्ची काउंटर खोला जाए

विज्ञापन
नाहन में राजकीय सेवानिवृत अध्यापक संगठन की आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन जिला सिरमौर ने नाहन मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त पर्ची काउंटर खोलने की मांग की है। अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर संगठन की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान दलीप सिंह वर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले शिक्षक और प्रदेश के जाने माने गायक धर्मदत्त सहगल के निधन पर सभी सदस्यों ने शोक प्रकट किया। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने नाहन मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनवाने के लिए पेश आ रही समस्याओं पर गहन मंथन किया। इसके बाद वक्ताओं ने मेडिकल प्रशासन से पर्ची काउंटर पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए दो पर्ची काउंटर खोलने की मांग की।
वक्ताओं ने नाहन के स्टेट बैंक प्रशासन से भी धनराशि की अदायगी के लिए दो काउंटर खोलने की मांग की। जिला प्रधान दलीप सिंह वर्मा, महासचिव देवीचंद शर्मा, वेद प्रकाश, नीना कोशिक, बिजरा तोमर, अशोक शर्मा, प्रेम कश्यप, शिखा ठाकुर, सुंदर लाल, यशपाल, वेद प्रकाश, इंद्र बहादुर, मदन पंवार, देवी सहायक आदि ने जलशक्ति विभाग से पानी के बिल का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन सुविधा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा शहर के उपभोक्ताओं के लिए विभाग ने यह सुविधा अभी शुरू नहीं की है जिस वजह से उनको बहुत दूरी तक बिल जमा करवाने के लिए जाना पड़ रहा है। जबकि जलशक्ति विभाग का कार्यालय शहर के सबसे दूर छोर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें