फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिसिन, गायनी, आर्थो और नेत्र ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
गायनी ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लाइव-
विज्ञापन

पद रिक्त और चिकित्सकों के शीतकालीन अवकाश से बढ़ीं मरीजों की मुश्किलें

चेकअप और टेस्ट के लिए मरीज को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

अस्पताल में 769 की ओपीडी, मेडिसिन में 218 को मिला उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में वीरवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। मेडिसिन, गायनी, ऑर्थो और नेत्र ओपीडी ज्यादा प्रभावित रही। चिकित्सकों के शीतकालीन अवकाश पर होने और महत्वपूर्ण विभागों में लंबे समय से कई पद रिक्त रहने के चलते मरीजों को चेकअप और जरूरी टेस्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

समय सुबह 10:20 बजे। स्थान मेडिसिन ओपीडी। सेनधार क्षेत्र के 52 वर्षीय राजेंद्र सिंह चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि वह सुबह पहले पंजीकरण लाइन में खड़े रहे। अब यहां इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक राउंड पर है, उसके बाद ही चेकअप करेंगे। ओपीडी में भारी भीड़ रही। रोगी कतारों में खड़े और बेंच पर बैठकर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


समय पूर्वाहन 11:00 बजे स्थान गायनी ओपीडी। यहां पर गर्भवती व सामान्य महिलाओं की भारी भीड़ थी। गागल शिकोर की अपर्णा ने बताया कि वह रुटीन चेकअप करवाने आई है। अभी तक नंबर नहीं आया है। वहीं यहां पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। ओपीडी बहुत संकरी है। साथ ही नेत्र जांच केंद्र है। प्रबंधन को गायनी ओपीडी को दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहिए। नेत्र और ऑर्थो ओपीडी में भी मरीजों की खासी भीड़ रही।

उधर, मेडिकल कॉलेज में 769 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। इनमें सबसे अधिक दबाव मेडिसिन ओपीडी पर रहा, जहां अकेले 218 मरीजों का उपचार किया गया। गायनी ओपीडी में 52, नेत्र ओपीडी में 67, ऑर्थो 61, बाल रोग ओपीडी में 83 समेत अन्य ओपीडी मरीजों ने उपचार करवाया।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज नाहन में सिरमौर जिले के दूरदराज क्षेत्रों के अलावा हरियाणा के नारायणगढ़ और आसपास के इलाकों से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। वहीं जिले के बड़े अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने के चलते मेडिकल कॉलेज पर ही स्वास्थ्य सेवाओं का दारोमदार रहता है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि कई मौसम परिर्वतन के चलते लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में मेडिसिन, बाल और नेत्र ओपीडी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के प्रयास प्रबंधन की ओर से किए जा रहे हैं। रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। ओपीडी में भीड़ व अन्य सुविधाओं को सुचारू करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को खास निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

गायनी ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें