फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिटी स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन



सिटी स्पोर्ट्स
सुपर-8 में पहुंची बिजट क्लब संगड़ाह की टीम

क्वालिफाई मुकाबले में ठाकुर ब्रदर्स को हराया
सियूं में चल रही गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सियूं में चल रही गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को सात मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एमडीसीसी सियूं बी और कगाणू के बीच खेला गया है। इसमें एमडीसीसी बी ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में जामल बी को ठाकुर ब्रदर्स ने हराया। तीसरे मैच में बिजट क्लब संगड़ाह ने चामला और चौथे मुकाबले में सीएसटीसी को शिरगुल क्लब अंधेरी ने हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

एमडीसीसी सियूं बी और ठाकुर ब्रदर्स के बीच हुए मुकाबले में ठाकुर ब्रदर्स ने जीत दर्ज की। वहीं बिजट क्लब संगड़ाह ने शिरगुल क्लब अंधेरी को हराया। सुपर-8 के लिए एच ग्रुप के क्वालिफाई निर्णायक मुकाबले में बिजट क्लब संगड़ाह ने ठाकुर ब्रदर्स को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें