फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शहीद बलबीर अमर रहे नारों गूंजा बेहड़ेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद बलबीर सिंह के शहीदी दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश में भी हुआ कार्यक्रम, वीर नारी वीना के छलके आंसू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अमर शहीद बलबीर के पैतृक गांव में बेहड़ेवाला स्थित शहीद स्थल व स्कूल परिसर में वीरवार को वीर जवान बलबीर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लगातार मूसलाधार बारिश में भी आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय व शहीद बलबीर अमर रहे के नारे गूंज उठे। देहरादून से पहुंची आईटीबीपी टीम ने शहीद की पत्नी वीना देवी को सम्मानित किया गया। पति को याद कर वीर नारी के आंसू झलक पड़े।

इस दौरान तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर हंसराज, थाना प्रभारी पांवटा साहिब करतार सिंह व नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद समेत पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र के सदस्य व शहीद के परिजनों समेत ग्रामीणों ने अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


देहरादून से पहुंचे आईटीबीपी के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि शहीद बलबीर सिंह 10वी बटालियन, आईटीबीपी के अंतर्गत 2002 में अनंतनाग, जम्मू कश्मीर में तैनात थे। 26 सिंतबर 2002 को सिपाही बलबीर सिंह जम्मू-श्रीनगर मुख्य मार्ग पर रोड ओपनिंग डयूटी पर तैनात थे। रोड सर्चिंग व क्लीयरिंग के दौरान बलबीर सिंह आईईडी डिफ्यूज करने के दौरान शहीद हो गए। वर्तमान में शहीद बलबीर के परिवार में उनकी धर्मपत्नी वीना देवी और उनकी बेटी मनीषा हैं। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को सिपाही बलबीर के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है। शहीद बलबीर के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किए गए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद बलबीर अमर रहे के नारे लगाए।
इस अवसर पर अमरकोट पंचायत प्रधान वसीम मलिक, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन जगत सिंह और जीवन सिंह ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवान बलबीर सिंह को नमन है। उन्होंने उपस्थित सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की और देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात की।
विज्ञापन


इस मौके पर भूतपूर्व कैप्टन जगत सिंह, सरोज बाला, रमा गुप्ता, दलजीत कौर, गोपाल सिंह, श्याम लाल, अनिता, मधुबाला, बलबीर हांडा, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, जीवन सिंह, पूर्ण तोमर, चरनजीत सिंह व मन्नी समेत स्थानीय ग्रामवासी तथा अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें