श्लेच गांव में आसरा संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित
कोटला बांगी पंचायत और पझौता कॉलेज ने किया समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। पंचायत कोटला बांगी और राजकीय महाविद्यालय पझौता के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. जोगेंद्र हाबी के नेतृत्व वाली आसरा संस्था जालग के कलाकारों के सम्मान में क्षेत्रीय गांव श्लेच में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय संस्कृति के मूल तत्वों को सहेजने, परिवर्धित व पुनर्जीवित करने के प्रयासों के संदर्भ में कलाकारों को सम्मानित करना रहा।
इस दौरान पद्मश्री विद्यानंद सरैक, डॉ. जोगिंद्र सिंह हाबी, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, युवा पुरस्कार से सम्मानित लोक कलाकार गोपाल हाबी, लोक गायक धर्मपाल ठाकुर, रामलाल वर्मा, सुनील कुमार, हंसराज ठाकुर, संदीप कुमार, बांसुरी वादक बलदेव, इंद्रदेव शर्मा, चमन लाल, मनमोहन सिंह, दिनेश ठाकुर, सरोज कुमारी, अनुजा ठाकुर, आरती, पायल और हेमलता हाबी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलाकारों ने लोकगीतों का गायन व लोकनाट्य का मंचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने की, जबकि डॉ. जोगिंद्र हाबी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। ग्राम पंचायत कोटला बांगी के प्रधान सुभाष ठाकुर, महाविद्यालय पझौता की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा कलाकारों के प्रयासों की प्रशंसा की।
-संवाद