फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चित्रकला स्पर्धा में प्रियांश और नितिन बने विजेता

विज्ञापन
सिरमौर के धारक्यारी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संव
विज्ञापन
चित्रकला स्पर्धा में प्रियांश और नितिन बने विजेता
विज्ञापन

नारा लेखन में कार्तिक और आस्था अव्वल ने जीत हासिल की
धारटिकरी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टिकरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य बंसी लाल नेगी ने प्रार्थना सभा में बच्चों, अध्यापकों को मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान कई स्पर्धाएं भी आयोजित कीं। चित्रकला के कनिष्क वर्ग में प्रियांश ठाकुर, कार्तिक शर्मा व कनिका, वरिष्ठ वर्ग में नितिन, आस्था व मुस्कान क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

नारा लेखन के कनिष्क वर्ग में कार्तिक शर्मा, प्रियांश व महक, वरिष्ठ वर्ग में आस्था, आरुषि व निशा, निबंध लेखन के कनिष्क वर्ग में प्रियांश, नव्या ठाकुर व कार्तिक जबकि वरिष्ठ वर्ग में सूरज पंवार, पियूष व अर्षित पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर 11वीं कक्षा के नितिन ने वोट पाना वोट पाना हमें सभी रा वोट पाना.., नाटी से मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनेश्वर ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें