फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेज गर्मी में न दिन में मिल रहा चैन, न रात को सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गर्मी में न दिन में मिल रहा चैन, न रात को सुकून
विज्ञापन

पांवटा साहिब क्षेत्र में पारा 42 के पार, असहनीय उमस से बढ़ाई बेचैनी
लू लगने से हीट स्ट्रोक का रहता है खतरा, उमस में बाहर निकलना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब और धौलाकुआं में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी पार पहुंच रहा है। दिन के समय गर्म लू के थपेड़े लोगों की परेशानियां बढ़ाने लगे है। तन झुलसा देने वाली गर्मी में पंखे व कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं। हीट वेव- लू चलने के चलते दमा अस्थमा, श्वास रोगियों व ह्रदय रोगियों की समस्याएं ज्यादा बढ़ने लगी हैं। गर्मी से आमजन भी परेशान नजर आ रहा है। इस तरह की गर्मी में हीट स्ट्रोक की संभावना बनी रहती है।
पांवटा निवासी महेंद्र पुंडीर बबलू, मनिंद्र सिंह, सपना, दिनेश शर्मा, भरत राणा, भरत ठाकुर, सुमित्रा ठाकुर, रुखसाना, ज्ञान प्रकाश, अखिल शर्मा व नीलम ठाकुर ने बताया कि गर्मी बढ़ने से आम जनमानस बेहाल है। विगत शुक्रवार से तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दोपहर बाद गर्म हवा और लू ने वातावरण खूब गर्म कर दिया है। उमस बहुत ज्यादा महसूस हो रही है। तपिश इतनी बढ़ने लगी है कि पंखों व कूलर की हवा भी गर्म आ रही है। ऐसे माहौल में बिजली का हल्का सा कट लगने पर भी आफत हो रही है। तीन दिनों से पारा 40 के पार चलने से दिन के समय गर्म हवा और लू के थपेड़े चल रहे हैं। इससे शरीर अत्यधिक गर्म होने पर हिट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है क्योंकि 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर शरीर का तापमान जाने से हिट स्ट्रोक की खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स...

हिट स्ट्रोक से निपटने की पूरी तैयारियां डॉ. सुधी गुप्ता
पांवटा साहिब सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने कहा कि ज्यादा गर्मी होने पर हिट स्ट्रोक (चक्कर आना) के मामलों से निपटने को पूरी तैयारी कर ली गई है। इसमें फ्रीजर में आईस, ग्लूकोज, ओआरएस-ड्रीप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कहा कि आजकल गर्मियों मेंं एहतियात बरतना जरूरी है। अनावश्यक बाहर न निकलें। हल्का भोजन व पानी का भरपूर सेवन करें। खासकर दमा अस्थमा, ह्रदय रोगियों, बुजुर्गों व छोटे बच्चों का आजकल विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें