फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत पालियों के गांव मीरपुर कोटला में एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान धन्वंतरि उर्फ शिवानी (22) पुत्री जयसिंह निवासी अंधेरी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

कालाअंब पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए अपनी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
मृतक युवती के परिजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब डेढ़ साल पहले मीरपुर निवासी संदीप के साथ हुई थी। लगभग चार महीने पहले उसके ससुराल वालों ने किसी बात को लेकर उससे मारपीट की थी, तब वह अपने मायके चली गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया था। मृतक युवती की छोटी बहन की शादी भी उसी घर में हुई है। बहरहाल, कालाअंब पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष से पूछताछ करने टीम भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी। यदि हत्या की बात सामने आई तो मामले में धारा 302 को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें