फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़े तीन टिपर, 75 हजार जुर्माना लगाया

विज्ञापन
अवैध खनन मामले पर माजरा थाना में कार्रवाई करती थाना प्रभारी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा थाना टीम ने अवैध खनन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध खनन व ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ 1.20 लाख जुर्माना किया गया। बिना एमफार्म के खनन सामग्री लाद कर ले जा रहे तीन टिपरों के संचालकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस और इन दिनों माजरा पुलिस थाना में एसएचओ पदभार संभाल रही शिवानी मेहल की टीम ने मंगलवार को अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। टीम ने बिना किसी एमफार्म के खनन सामग्री लाद कर जा रहे तीन टिपरों के चालान किए गए। तीनों टिपरों के संचालकों को 25-25 हजार(कुल 75 हजार) जुर्माना किया गया है।
इसके साथ ही पुलिस टीम ने माजरा क्षेत्र की सड़कों पर नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भी 45 हजार जुर्माना किया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से1.20 लाख जुर्माना राशि वसूली गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें