फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच की बोतल के हमले से 23 वर्षीय युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई/रोनहाट(सिरमौर)। नेशनल हाईवे-707 के निर्माण कार्य में तैनात दो कर्मियों के बीच हुई बहसबाजी के बाद एक कर्मी ने दूसरे के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मीनस में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 में कार्यरत तीन कर्मी कंपनी के एक अस्थायी आवास पर पार्टी कर रहे थे। इसी बीच इनमें से दो कर्मियों साहिल गुलेरिया निवासी बल्ह, जिला मंडी और 23 वर्षीय नवरत्न पुत्र गौरीलाल, गांव गढ़-पद्दर, जिला किश्तवाड़ ( जम्मू-कश्मीर) के बीच अचानक पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में बहसबाजी हो गई।
इसी दौरान साहिल गुलेरिया ने आवेश में आकर नवरत्न के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। इस हमले में घायल नवरत्न को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल में लाया गया जहां पर चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी निर्माणाधीन एनएच के पैकेज चार में मशीन ऑपरेटर का कार्य कर रहा है। जबकि, मौत के घाट उतारा गया युवक हेल्पर का काम करता था। वारदात की सूचना तुरंत शिलाई पुलिस को दी गई जहां डीएसपी पांवटा साहिब भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर पुलिस थाना शिलाई में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को क़ब्जे में लेकर फ़ोरेंसिक निरीक्षण और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें