फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.84 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दबोचा एक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 मार्ग पर माजरा थाना पुलिस टीम ने नाके के दौरान एक बाइक चालक से 4.84 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुप्त सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में नशे की तस्करी कर रहे हैं। पुख्ता सूचना जुटाने के बाद माजरा पुलिस टीम ने एनएच-07 पर मंगलवार देर शाम को नाका लगाया। पुलिस टीम में शामिल पीएसआई आशीष कौशल, मुख्य आरक्षी अनिल तोमर और आरक्षी साधु राम की टीम ने एक बाइक को जगतपुर मदरसा मार्ग मिश्रवाला के समीप तलाशी के लिए रुकवाया।
बाइक चालक मलखान शाह (30) पुत्र जमील शाह निवासी जगतपुर माजरा के बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 4.84 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें