फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धौलाकुआं में मौन पालन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
धौलाकुआं में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद किसान। संवाद
विज्ञापन
सचित्र...
विज्ञापन

धौलाकुआं में मौन पालन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
किसानों को मधुमक्खी पालन को लेकर नवीनतम तकनीकों की दी जाएगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं में मौन पालन को लेकर सात दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को शुरू हुआ।
यह प्रशिक्षण शिविर भारत सरकार की ओर से प्रायोजित डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) में चल रही मौन पालन परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसमें शिलाई, टिंबी, कमरऊ, टटियाना, मातर, भरोग बनेडी और धौलाकुआं क्षेत्र के किसान भाग ले रहे हैं।
इस शिविर के उद्घाटन मौके पर संस्थान के सह निदेशक डाॅ. विशाल सिंह राणा, विषय विशेषज्ञ बागवानी डाॅ. अमित बक्शी, पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डाॅ. सुखदेव सिंह पलियाल व समन्वयक डाॅ. संजीव कुमार ने अपने-अपने व्याख्यान एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बार में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र के प्रधान पुष्प वैज्ञानिक डाॅ. प्रियंका ठाकुर, एवं मौन पालन विशेषज्ञ डाॅ. रोहित नायक मौजूद रहे।
डाॅ. विशाल सिंह राणा ने बताया कि आने वाले दिनों में किसानों को नौणी विश्वविद्यालय के मधुमक्खी मौन पालन केंद्र और एकीकृत मौन पालन केंद्र रामनगर, हरियाणा में भी ले जाया जाएगा ताकि नवीनतम तकनीकों की जानकारी दें सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें