फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ रिहायशी मकान में टहलता तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली गांव में तेंदुआ नजर आने से लोगों में दहशत का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ शहर के कोटली में रात को एक तेंदुआ मकान के आंगन में सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। इस कारण लोगों में भय का माहौल बन गया है। राजगढ़ के व्यवसायी सचिन सूरी और नितिन सूरी के रिहायशी मकान कोटली में वीरवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उनका कुत्ता बहुत जोर से भौंका।

उसकी आवाज सुनकर जब नितिन सूरी ने पर्दा हटाकर बाहर देखा तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। बाद में इन लोगों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि तेंदुआ उनके मकान के पीछे से उनके आंगन में आया जिसे देखकर उनका कुत्ता भयभीत होकर भागा। गनीमत रही कि तेंदुए ने उस पर हमला नहीं किया और वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इतने घने रिहायशी इलाके में वाहनों की आवाजाही के बीच तेंदुए के आने से लोगों और विशेष कर बच्चों पर हमले की आशंका से भय का माहौल बन गया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें