फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नासिर यूसुफजई की पुस्तक कब याद न वो आये.., का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर डॉ. हिमेंद्र बाली ने किया विमोचन
विज्ञापन


तीन गजल और दो माहिया संग्रह लेखक के हो चुके हैं प्रकाशित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर के एक निजी रेस्तरां में जाने-माने गजलकार नासिर यूसुफजई की पांचवीं पुस्तक कब याद न वो आए.. का लोकार्पण उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली ने किया।
उन्होंने पहली प्रति चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू को भेंट की। उन्होंने कहा कि नासिर यूसुफजई प्रदेश के जाने-माने लेखक हैं और उनकी कई उत्कृष्ट पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। नासिर का पहला गजल संग्रह इब्तिदा.. का पहला संस्करण मार्च 2014 में प्रकाशित हुआ था। इसके दो और संस्करण भी प्रकाशित हो चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2015 में पहला माहिया संग्रह इश्क इबादत है.. और वर्ष 2023 में दूसरा गजल संग्रह तुम याद आए.. प्रकाशित हुआ। जनवरी 2025 में तीसरा गजल संग्रह धूप का सफर पाठकों के सामने आया। अब उनका दूसरा माहिया संग्रह कब याद न वो आए.. उनकी पांचवीं पुस्तक के रूप में पाठकों के बीच पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण समारोह में चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, शायर दीपराज विश्वास, जावेद उल्फत, साहित्यकार प्रभात कुमार, डॉ आईडी राही, अनुज चौहान, पंकज तन्हा सहित अन्य साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें