फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तूतो बोसी गोई मेरे जीओ दी ...पर झूमे लोग

विज्ञापन
​शिवपुर स्कूल में आयोजित वा​र्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रो
विज्ञापन
द डैफोडिल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन


शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरूवाला (सिरमौर)। द डैफोडिल पब्लिक स्कूल शिवपुर में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। एलिसन बायो साइंसेज बरोटीवाला के निदेशक अनूप दुबे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जबकि ऑर्गमैंड्स लाइफ साइंस गोंदपुर के निदेशक जगत सिंह और भगवान सिंह गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी सैनी ने शैक्षणिक उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अभिनव और प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविध प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने समूहगान, एकल गीत, नृत्य, गिद्दा, भांगड़ा, ऑपरेशन सिंदूर, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, नशे से दूर रहो जैसे नाट्य एवं लघु नाटिका प्रस्तुत कीं। बच्चों ने हरियाणवी डांस और पहाड़ी गीत तूतो बोसी गोई मेरे जीओ दी, हाय रे मेरिये जोनसारिये, झुमके-झुमके, पानी री टांकी पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुरजीत सिंह, नीता राम शुणकूटा, गुरुचरण सिंह खेमचंद, जगदीश सैनी, गुरमीत कौर, कमलजीत सिंह सैनी, सुरेश सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नर्सरी से बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों इशानी, शिवस्तिक शर्मा, माही शर्मा, नम्या, सार्थक शर्मा, लवी सिंह, मन्नत, नवप्रीत कौर, प्रज्ञा, जानवी शर्मा, शिवांश सैनी, अथर्व शर्मा, रियांश, प्रभजोत सैनी, विधांशी, पूर्वंशी पुंडीर, अमृता, एंजेल, सीरत, वानी, याशिका, ट्विंकल, मयंक, रोहिणी, निकुंज, वंशिका, रेहान, तमन्ना, अमृत, अश्मित, नवनीत, कृष्णा, रेशमी, जसविंदर, दीपांशु, नबिया, कंचन, नजरा, अलिना, अभिनव, अभिजीत, नितिन, ज्योति, प्रियांशी, प्रियंका, अनिका, साहिबा, हिमानी, आयुषी और रिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें