फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लानापालर ने जीती प्रशांत मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
शहीद प्रशांत मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की उपविजेता पंजाहल टीम को ट्राफी प्रदान करते पंकज ठा - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार के ठाक्कर गवाना में आयोजित शहीद प्रशांत ठाकुर क्रिकेट प्रतियोगिता पर महाकाल लाना पालर की टीम ने कब्जा किया है। लाना पालर ने फाइनल मुकाबले में पंजाहल की टीम को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। शहीद प्रशांत ठाकुर युवा कमेटी ठाक्कर गवाना की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में इलाके की 60 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजसेवी पंकज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान पंकज ठाकुर ने युवा कमेटी को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल का नशा करना चाहिए। खेलों का हमारे जीवन में अहम महत्व है। इस मौके पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजक कमेटी को 5100 रुपये प्रदान किए। प्रतियोगिता की विजेता टीम को शहीद प्रशांत की माता रेखा देवी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को समाजसेवी पंकज ठाकुर ने नवाजा। कार्यक्रम में शहीद प्रशांत ठाकुर के परिजन सहित रोहित ठाकुर, यशपाल मेहता, विक्की ठाकुर, अनिल चौहान, विशाल ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें