फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिला स्तर पर योग की विजेता कोटड़ी व्यास टीम ने उठाया वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ी दिनेश चौधरी ने आगामी प्रतियोगिता को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटडी व्यास के योग खिलाड़ियों द्वारा जिला स्तर ट्रॉफी अपने नाम की है। नाहन में हुई इस प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों क़ो वाटर स्पोर्ट्स क्लब रुखड़ी नाहन के इंचार्ज व अंतरराष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ी दिनेश चौधरी द्वारा एक विशेष सम्मान व पार्टी का आयोजन किया गया। दिनेश चौधरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का अपने केंद्र पर गर्मजोशी से स्वागत किया और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
इस सुनहरे अवसर पर दिनेश चौधरी ने राष्ट्रीय योग खिलाडी व कोटडी व्यास योग अम्बेसडर अंशिका व जिला विजेता खिलाड़ियों प्रीतिका, कंचन, अंशिका और नैना का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें क्लब की विभिन्न बोट्स में बिठाकर वोटिंग -नौकायन का रोमांचक अनुभव करवाया। इसके उपरांत, खिलाड़ियों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए होटल जय क्लार्क एक्सटिया के स्विमिंग पूल में भी जाने का विशेष अवसर प्रदान किया गया व व टी पार्टी का आयोजन किया । दिनेश चौधरी ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए एक शानदार पार्टी दी और भविष्य में भी खेल क्षेत्र में हर संभव सहायता और सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों अंशिका, प्रीतिका, कंचन व नैना ने व एस्कॉर्ट टीचर सुस्मिता ने इस भव्य स्वागत और सत्कार के लिए दिनेश चौधरी का दिल से आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों का कहना था कि वॉटर स्पोर्ट्स क्लब रुखड़ी में मिले इस सम्मान और स्नेह से उनका हौसला दोगुना हो गया है और इससे उनमें खेलों के प्रति और अधिक जुनून पैदा होगा। इस दौरान दिनेश चौधरी ने कहा कि लगातार कोटडी व्यास स्कूल खेलों के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां राष्ट्रीय, राज्यस्तर व जिला स्तर पर हासिल कर रहा है। इसके लिए सभी खिलाड़ी उनके पैरेंट्स व कोच बधाई के पात्र है
विज्ञापन

कोटडी व्यास स्कूल के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने दिनेश चौधरी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा, कि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन, उनका मनोबल बढ़ाने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए व खेलों के क्षेत्र में हर संभव प्रयास करने हेतु दिनेश का यह सहयोग, स्नेह और अपनापन अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो खिलाड़ियों को हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।


-़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें