फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी क्लब ने पीएम श्री स्कूल नाहन को किया किचन शेड समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहयोग की एक नई मिसाल पेश करते हुए उपायुक्त प्रियंका वर्मा, अध्यक्ष रोटरी क्लब नाहन और शीला फोम ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन के लिए किचन शेड का कार्य पूरा कर स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शीला फोम के महाप्रबंधक, प्लांट हेड बीएन सिंह, ऑपरेशन हेड ईशान ठाकुर, एचआर परवीन चौहान और एडमिन मोहम्मद शाहिद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन और सचिव भविष्य गौतम ने संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट का कार्यभार स्कूल के प्रिंसिपल को सौंपा। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है, ताकि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में भोजन उपलब्ध हो सके। स्कूल के प्रधानाचार्य ने रोटरी क्लब और शीला फोम प्रबंधन का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें