नौहराधार में तीन दिवसीय यशपाल चौहान स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विधायक विनय कुमार ने समापन समारोह में की शिरकत, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल यंग स्टार नौहराधार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एडवोकेट दिवंगत यशपाल चौहान स्मृति टूर्नामेंट-2026 का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले महिला और पुरुष वर्ग में हुए। समापन समारोह में रेणुका के विधायक विनय कुमार मुख्यातिथि रहे।
कबड्डी के महिला वर्ग में व्यापार मंडल नौहराधार की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-19 महिला वर्ग का खिताब हरिपुरधार की टीम ने जीता। पुरुष वर्ग में राजगढ़ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिमाचल यंग स्टार नौहराधार के अध्यक्ष विवेक चौहान, रोहित चौहान, नानू और उनकी टीम ने आयोजन में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
इनसेट
कांग्रेस की बैठक आयोजित
नौहराधार। खेल प्रतियोगिता से पहले पंचायत घर नौहराधार में कांग्रेस मंडल और नौहराधार जोन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दिवंगत नेता एवं समाजसेवी एडवोकेट यशपाल चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रभारी धर्मेंद्र धामी, मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मेतर सिंह तोमर और जोन अध्यक्ष कपिल ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।-
नौहराधार में व्यापार विजेता मंडल महिला कबड्डी टीम को सम्मानित करते विधायक विनय कुमार। स्रोत : आ