फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फुटबाल, बास्केटबाल स्पर्धा में एमएमयू सोलन बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव इल्यूजन 4 का समापन रविवार को हो गया। इस दौरान आयोजित फुटबाल और बास्केटबाल प्रतियोगिता का खिताब एमएमयू सोलन ने जीता। फुटबाल में एमएमयू सोलन ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की टीम को हराया। वहीं बास्केटबाल में मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डाक्टरों की टीम को मात दी।
विज्ञापन

चेस प्रतियोगिता में ईशान पहले, सार्थक दूसरे और वरुण तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन में महिला एकल में वंशिता पहले, डॉ. अनुपमा दूसरे, युगल में डॉ. अनुपमा और वंशिका पहले व प्रांजल और तनिष्का दूसरे स्थान पर रही। पुरुष एकल में आईजीएमसी के अभिषेक, पुरुष युगल में आईजीएमसी के अभिषेक और रोहित पहले स्थान पर रहे। मिश्रित युगल में शुभम और डॉ. अनुपमा ने पहला स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में गुरप्रीत कौर, प्रियांशु ठाकुर दूसरे, जबकि युगल में निष्ठा व एश्वर्या प्रथम और अनन्या व अवंतिका की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें