फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बदहाल दशा में पहुंचा पांवटा साहिब का खेल मैदान

विज्ञापन
शहरी क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान अब तक की सबसेबुरी दशा में पहुंचा: संवाद
विज्ञापन
भारी वाहन चलने और खोदाई से खेल मैदान में बने गड्ढे, खिलाड़ी परेशान
विज्ञापन

मैदान की बदहाली से खिलाड़ी और खेल प्रेमियों में पनपा रोष

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहरी क्षेत्र में एकमात्र नगर परिषद खेल मैदान अब तक की सबसे बुरी दशा में पहुंच गया है। पहले बाहरी गेट बंद नहीं करने पर पार्किंग और बाद में भारी बरसात से मैदान को क्षति पहुंची। अब कार्यक्रम के दौरान भारी वाहनों के गीले मैदान में चलने और टेंट के लिए खोदाई से मैदान में गड्ढे पड़ने से ऊबड़-खाबड़ हो गया है। खेल मैदान की इस कद्र बदहाली से खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी आहत हैं और लगातार रोष पनप रहा है।
वीर शिवाजी खेलकूद एवं सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष और पार्षद मधुकर डोगरी, राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल खिलाड़ी अनुज शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अनिल अत्री, सुभाष राणा, सुमित और वीरेंद्र ठाकुर का कहना है कि शहर में एकमात्र खेल मैदान है। नगर परिषद इसकी उचित देखभाल करें। बरसात से ठीक पहले मैदान के गेट खुले छोड़ दिए गए। इससे मवेशियों की घुसपैठ, छोटे वाहनों के पार्किंग होने से खेल मैदान के रनिंग ट्रेक, क्रिकेट पिच व फुटबाल, क्रिकेट योग्य मैदान को खराब कर दिया गया है। इस वक्त हालात ये हैं कि मैदान अपनी सबसे बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

राहुल, अचल देव और प्रवेश चौहान का कहना है कि इस मैदान में चलना व खेलना खतरनाक साबित हो सकता है। इसी माह 22 अक्तूबर से क्रिकेट लीग तथा अगले माह इसी मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान खोदाई से हालत ज्यादा ही खराब हो चुकी है। भारी बारिश के बाद बड़े ट्रक चलाए जाने के उपरांत मैदान की दशा बुरी तरह से बिगड़ गई है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल प्रतिभाओं को विकसित करने में मैदान ही इस समय बाधा बन रहा है।
विज्ञापन

एकमात्र खेल मैदान जलभराव के कारण दलदल बन गया है। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खेल मैदान की शीघ्र दशा सुधारने की मांग उठाई है।

नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। कनिष्ठ अभियंता को मैदान की स्थिति देखने को कहा गया है। अतिशीघ्र खेल मैदान की दशा को ठीक करवा दिया जाएगा ताकि खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबाल समेत अन्य खेलकूद फिर से शुरू हो सकें।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें