फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नियमों को ठेंगा दिखा कर दौड़ाए जा रहे रेत-बजरी से भरे ट्रक-ट्राले

विज्ञापन
रामपुरघाट मार्ग पर नो एंट्री समय में ट्राले-ट्रकघुसने से हादसों की आशंका: संवाद
विज्ञापन
देवीनगर क्षेत्र के लोग स्कूल समय में ट्रक चलने से परेशान
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग
बुजुर्गों-स्कूली बच्चों के हादसों का शिकार होने का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्वकर्मा चौक से देवीनगर रामपुर घाट सड़क पर कुछ ट्रक प्रतिबंधित समय में दौड़ाए जा रहे हैं। खास कर स्कूली बच्चों के समय पर इन ट्रकों के चलने से हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से निर्धारित समय के अलावा चलने वाले ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
देवीनगर निवासी पंकज भटनागर, हेमराज राणा, संदीप कुमार, शशि, रोहित व रघुवीर सिंह ने कहा कि चार वर्ष पहले शिवपुर मार्ग पर एक रेत बजरी से लदे ट्रक ने वन विभाग में कार्यरत बाइक सवार कर्मचारी को कुचल दिया था। इसका लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध किया।
विज्ञापन

तत्कालीन उपायुक्त सिरमौर ने खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों का समय रात 9 से सुबह 5 बजे तक निर्धारित किया, लेकिन अब खनन सामग्री से भरे कुछ ट्राले व ट्रक चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले ट्रक तय समय को दरकिनार करते हुए, मनमर्जी से दिन-दहाड़े चलने लगे हैं। खास कर सुबह बच्चों के स्कूल के समय में कुछ ट्रक-ट्राले सड़कों पर सरपट दौड़ते हैं। इससे हर समय हादसों का खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

देवीनगर क्षेत्र वासियों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले इन ट्रक-ट्रालों पर अंकुश लगाने की मांग रखी है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि निर्धारित समय पर ही, भारी वाहन इस मार्ग पर चलें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें