फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई पंचायत में दर्जनों बच्चे आए खसरे की चपेट में!

Tue, 03 Nov 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शिलाई के वार्ड छह में दर्जनों बच्चे खसरे की चपेट में आ गए हैं। बच्चों को पहले बुखार आ रहा है। बाद में शरीर पर खसरे के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। वार्ड-6 में दो दिन पूर्व ही बुखार आने के चलते शिलाई गांव के दयाराम की डेढ़ माह की बच्ची की मौत हो गई थी। इसे लेकर भी अभिभावकों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में क्षेत्र के बच्चों को टीके लगवाए गए थे। बावजूद इसके, नौनिहाल बीमारी की चपेट में आ गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग वार्ड-छह में खसरा फैलने वाली बात से इंकार कर रहा है। इसे आम बुखार समझ कर इलाज किया जा रहा है।

अभिभावक सुरेंद्र सूरी व दयाराम के अनुसार साहिल (3), काजल (4) निवासी गांव शिलाई खसरा रोग से पीड़ित हैं, जबकि सूर्यशी व आशू में खसरा निकलने के बाद अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को जब स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को ले गए तो चिकित्सकों ने आम बुखार बताकर दवाएं दी व उपचार किया। अभिभावकों ने कहा है कि बुखार आने के बाद से ही बच्चों के शरीर में खसरा निकल आया था। जो धीरे-धीरे अन्य बच्चों में भी फैल रहा है। विभाग को चाहिए कि वह बच्चों के खून की जांच करे।
विज्ञापन


इस बीच सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिलाई अस्पताल से डॉ. रिषिभा के नेतृत्व में मंगलवार को चिकित्सकों की एक टीम को वार्ड-6 में भेजा। टीम ने मौके पर पीड़ित बच्चों की जांच कर उन्हें दवाएं, टीके व उपचार मुहैया कराया। फिलहाल खसरे का नया मामला अभी सामने नहीं आया है। विभाग अपने तरीके से पूरे मामले की जांच कर रहा है।

शिलाई पंचायत के वार्ड-छह में बच्चों को सामान्य बुखार है या खसरा, इसकी जांच के लिए मंगलवार को चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजा गया है। बच्चों को उचित टीके व दवाएं दी जा रही हैं। पूरी जांच के बाद ही असली बीमारी के कारणों का पता चल पाएगा।-डॉ. संजय शर्मा, सीएमओ, सिरमौर
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें