फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: करवाचौथ के लिए बाजार गुलजार, सुहागिनें करने लगीं खरीदारी

विज्ञापन
नाहन बाजार में करवाचौथ पर्व को लेकर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र(कृप्या फोटो को बड़े आकार में लगाएं, लाइव फोटो है, प्राइज को जा सकती है)
विज्ञापन


दुकानदारों को ग्राहकों की आमद से बढ़ी अच्छे कारोबार की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। करवाचौथ पर्व नजदीक आते ही मुख्यालय नाहन और आसपास के बाजारों में ग्राहकों की रौनक लौट आई है। इससे दुकानदारों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद बंधी है। इन दिनों करवाचौथ के लिए शृंगार, मेहंदी, पूजा और व्रत से जुड़ी सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।

बाजार में दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को अपनी और आकर्षित किए जाने के लिए दुकानों पर काफी सजावट कर रखी है। मंगलवार को शहर के बाजार में कपड़े, कॉस्मेटिक, स्वर्णकारों, सुहाग का शृंगार, सजावटी छलनी, थाली, पीतल का लोटा और कपड़े की दुकानों पर करवाचौथ पर्व पर कई आकर्षक ऑफर होने पर लोग खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन


कई स्थानों पर सुहागिन महिलाएं ब्यूटी पार्लर में सजने-संवरने के लिए अभी से बुकिंग करवा रही हैं। वहीं बाजार में मेहंदी लगाने के लिए स्टॉल लगने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


शहर के बड़ा चौक में कुम्हारों ने करवाचौथ, दूसरे पर्वों और दीपावली की खरीदारी के लिए स्टॉल लगा रखे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार भी त्योहारी सीजन में उनके सामान की खरीदारी होगी और उनको अच्छा मुनाफा मिलेगा। इस बाजार में शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दुकानदार प्रजापति, मुकेश ने बताया कि करवाचौथ में अब सिर्फ तीन दिन शेष हैं। ऐसे में शहर के सभी प्रमुख बाजार करवाचौथ के सामान से सज चुके हैं। सिर्फ परिधान ही नहीं बल्कि फैशन के दौर में करवा, छलनी और थाली भी डिजाइनर हो गए। पहली बार करवाचौथ का व्रत करने वाली नवविवाहिताओं के साथ सालों से रीति निभा रहीं महिलाएं भी डिजाइनर थाली खरीदने में पीछे नहीं हैं।
मंगलवार को खराब मौसम के बावजूद महिलाएं अपने पति के साथ बड़ा चौंक पहुंची और गड़बड़े और करवाचौथ पर्व को लेकर खरीदारी की।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें