फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कंडेला-अदवाड़-राजपुर सड़क 20 साल बाद भी नहीं हुई पक्की

विज्ञापन
दो दशक बाद भी टारिंग न होने से खस्ताहाल कंडेला-अदवाड़-राजपुर सड़क। संवाद
विज्ञापन
टारिंग न होने से मालवाहक वाहन और बसें नहीं पहुंच पा रहीं
विज्ञापन

लोग पीठ पर उत्पाद ढोकर मुख्य सड़क तक लाने को मजबूर
आदेश शर्मा
पुरूवाला (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की कंडेला-अदवाड़-राजपुर सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क पर 20 साल से टारिंग नहीं हुई है। इस मामले को हाल ही में ग्रामीण राजपुर में हुए प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के समक्ष भी रख चुके हैं। उससे पहले विभाग और प्रशासन से भी ग्रामीण यह मसला उठा चुके हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीण रमेश चंद, रघुवीर सिंह, सुंदर सिंह, खजान सिंह, बंटी, हिरदा राम, नीलू, शुभम, गीताराम ने बताया कि सड़क से जुड़े आधा दर्जन गांव के लोगों को सड़क पक्का होने की उम्मीद थी, लेकिन एक इंच सड़क भी पक्का नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में हल्दी, अदरक, अरबी, गेहूं और मक्की के साथ-साथ बागवानी की जाती है। आम और लीची का सीजन शुरू हो चुका है। सब्जी और दूध का भी लोग व्यवसाय करते हैं। बच्चों का स्कूल से पैदल आना-जाना रहता है। टारिंग न होने के कारण मालवाहक वाहन और निजी बस उनके गांव तक नहीं पहुंच रही है। इसके चलते ग्रामीणों को अपने उत्पाद पीठ पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बजट न होने का हवाला देकर पीछा छुड़वा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब पंचायत की ओर से एक चरण कंडेला से अंबिवाला तक सड़क पर इंटरलॉक टाइल्स और सुरक्षा दीवार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सीजन के बाद अगर विभाग सड़क की हालत को सुधारता है तो इसका ग्रामीणों को कोई भी लाभ नहीं होगा। विभाग को चाहिए सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क पर पड़े गड्ढों को ठीक किया जाए और यहां जल्द टारिंग की जाए।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल सतौन के कनिष्ठ अभियंता शूरवीर सिंह ने कहा कि टारिंग के लिए अभी बजट नहीं है। बजट मिलते ही सड़क पक्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें