फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ूसाहिब में बैशाखी पर्व पर निकाला नगर-कीर्तन

विज्ञापन
बड़ूसाहिब गुरुद्वारा में बैसाखी के पावन अवसर पर भव्य नगर-कीर्तन निकालते श्रद्धालु। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। कलगीधर ट्रस्ट बड़ूसाहिब ने गुरुद्वारा में बैशाखी के पावन अवसर पर भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया। साथ ही अटूट लंगर चलाया। नगर-कीर्तन के दौरान लोगों को फल व मिठाइयां बांटी र्गइं।
विज्ञापन

इटरनल विश्वविद्यालय के खेम सिंह कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा एक किसान मेला का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हुए। समारोह की शुरुआत सुबह नौ बजे गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र शोभायात्रा और नगर-कीर्तन के साथ हुई।
कुलपति और कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. देविंद्र सिंह, उपकुलपति, प्रोफेसर अमरीक सिंह आहलुवालिया ने मुख्यातिथि डॉ. बीएस ढिल्लों, पूर्व कुलपति पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में जो कृषि के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, कुमारहट्टी के कुजी गांव के एक किसान ओम प्रकाश शर्मा को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और दस हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. ढिल्लों ने समाज में किसानों की भूमिका पर विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें