मुख्य अतिथि विशाल वर्मा ने किया सिरमौर कबड्डी लीग-2 का किया शुभारंभ
अन्य मैचों में गिरिपार वाॅरियर्स और शिलाई लायंस की टीमों ने जीत दर्ज की
रामलीला खेल पांवटा मैदान में सिरमौर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रामलीला खेल मैदान पांवटा साहिब में सिरमौर कबड्डी लीग-2 का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विशाल वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जिले की कुल आठ टीमें दमखम दिखा रहीं हैं। शुरुआती मैच में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लाधी योद्धा ने नाहन किंग्स को 54-38 से पटखनी दी। प्रो कबड्डी के खिलाड़ी अनिल जस्टा को शानदार प्रदर्शन पर मैैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रदेश कबड्डी संघ महासचिव व जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा और महासचिव वीर सिंह ठाकुर व ग्यार सिंह नेेगी ने बताया कि कुल 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। इसमें नाहन किंग्स, गिरिपार वॉरियर्स, लाधी योद्धा, रेणुका टाइटंस, यमुना वैली पांवटा, राजगढ़ टाइगर्स, शिलाई लायंस और मां भंगायणी पैंथर्स टीमें शामिल हैं। शुरुआती मैच में लाधी योद्धा की टीम ने नाहन किंग्स को 54-38 से हराया।
दूसरे, मैच में गिरिपार वॉरियर्स ने श्री रेणुकाजी टाइटंस को 53-33 से तथा तीसरे मैच में शिलाई लायंस ने यमुना वाॅरियर्स की टीम को 46-33 से हराकर प्रतियोगिता में बेहतरीन आगाज किया है।
इससे पहले मुख्य अतिथि विशाल वर्मा ने विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूजन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। विजेता टीम को दो लाख और ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम को एक लाख इनाम राशि व रनर ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। आठ फरवरी को सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान होंगे।
इस अवसर पर कुलदीप राणा, वीर सिंह ठाकुर, अतर सिंगटा, ग्यार सिंह नेगी, ज्वाहर देसाई, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, कंवर ठाकुर, नाथू राम शर्मा, अमित धीमान, पूरन ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रोहित ठाकुर, काजल, बलबीर जस्टी, नरेंद्र ठाकुर, प्रकाश धामटा, सतीश कपूर, बलबीर ठाकुर, ओम प्रकाश चौहान, संजू राणा, रोहित शर्मा, बलबीर जस्टा, प्रदीप ठाकुर, अशोक ठाकुर, सुरेंंद्र तोमर, अनुज कंवर, भरत राणा, व राजेश चौहान मौजूद रहे।
संवाद
सिरमौर कबड्डी लीग-2 के शुभआरंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल वर्मा व अन्य प्रतियोगिता के दौरा
सिरमौर कबड्डी लीग-2 के शुभआरंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल वर्मा व अन्य प्रतियोगिता के दौरा
सिरमौर कबड्डी लीग-2 के शुभआरंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल वर्मा व अन्य प्रतियोगिता के दौरा