फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में सुविधाएं नहीं, मरीज परेशान

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रह का भवन। संवाद
विज्ञापन
पड़ताल -
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से गंभीर रोगी नाहन जाने को मजबूर


-रेडियोग्राफर न होने से सफेद हाथी साबित हो रही एक्सरे मशीन



योगेंद्र कपिला

संगड़ाह (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल संगड़ाह में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 44 पंचायतों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। ऐसे में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए करीब 70 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय नाहन जाना पड़ रहा है।

अस्पताल में चिकित्सकों के दो पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं रेडियोग्राफर न होने के कारण एक्स-रे मशीन सफेद हाथी साबित हो रही है। शल्यक्रिया उपकरण, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व आधुनिक प्रयोगशाला उपकरण न होने के चलते अधिकांश मरीजों को सीधे नाहन रेफर कर दिया जाता है। इससे क्षेत्र की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य भवन तो तैयार करवा दिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


हाल ही में हरिपुरधार में हुए बस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी। यदि संगड़ाह में पर्याप्त स्वास्थ्य उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होते, तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी और घायलों का इलाज भी यहीं संभव हो पाता। लोगों ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे, लेकिन लगातार हादसों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल भारद्वाज ने बताया कि सीएचसी में दो चिकित्सकों की कमी है। नर्सिंग स्टाफ पूरा है। उन्होंने बताया कि धर्मपुर से एक पुरानी एक्स-रे मशीन लाई गई थी, लेकिन उसे इंस्टॉल करने के लिए तकनीकी कर्मी नहीं मिल पा रहे हैं। शल्यक्रिया व अन्य आधुनिक उपकरणों की कमी के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें