अक्षय तृतीय पर नाहन के छोटा चौक में सोने की आभूषण की खरीदारी करती महिला। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय के बाजारों में अक्षय तृतीया पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोग आभूषण की दुकानों पर सोने के आभूषणों की खरीदारी करते नजर आए। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण खरीदने से समृद्धि बढ़ती है। शहर के सभी आभूषण की दुकानों पर सुबह से ही खासी भीड़ नजर आई। देर शाम भी लोग सोने के आभूषणों की खरीदारी के लिए दुकानों में जुटे दिखे।
बता दें कि शादी समारोह के सीजन के चलते भी आभूषण कारोबार अच्छा रहा है। कोरोना काल के दो साल बाद अक्षय तृतीय पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। यहां खिंदडी ज्वैलर्स के मालिक प्रत्युष खिंदडी ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया और शादी ब्याह को लेकर अच्छा कारोबार हुआ है।
उधर, क्वालिटी ज्वैलर्स के मालिक रोहित ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सुबह से ही दुकान में ग्राहक सोने के आभूषण लेने आए थे। सुभाष ज्वैलर्स के मालिक विशारद वर्मा ने बताया कि कोरोना काल में शादी समारोह कम हो गए थे। इसके चलते आभूषणों की खरीदारी भी कम हो गई थी। इस बार आभूषणों की खरीदारी अच्छी हो रही है।
.......