फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले के 57 स्कूलों को मिले शिक्षक, बिना अध्यापक चल रही पाठशालाओं को मिली पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
राजीव ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन





आदेश जारी होने के आठ दिन के भीतर संभालना होगा कार्यभार, शिक्षक विहीन स्कूलों में दूर होगी अध्यापकों की कमी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिले में लंबे समय से अध्यापकों की कमी से जूझ रही पाठशालाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिले में जेबीटी के 57 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई है। खास बात यह है कि शिक्षा विभाग ने इन नियुक्तियों में उन स्कूलों को प्राथमिकता दी है, जो लंबे समय से बिना अध्यापक के चल रहे थे। इससे न केवल शिक्षक विहीन पाठशालाओं में पढ़ाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों को भी नियमित शिक्षण सुविधा मिल सकेगी। पोस्टकोड 25004 के तहत राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को जॉब ट्रेनिंग के आधार पर ये नियुक्तियां दी गई हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से आठ दिन के भीतर अभ्यर्थियों को संबंधित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

-बाक्स

इन अभ्यर्थियों को इन स्कूलों में मिली नियुक्ति

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि कंडईवाला के निखिल कुमार को जीपीएस घेंडो, रितेश ठाकुर को भेंडों स्कूल, जतिन पंवार को मल्लाहां स्कूल, पंकज चौहान को अंजी बनौना स्कूल, हिमानी को बौंच स्कूल, शुभम को कफोटा स्कूल, सूरज चौहान को देवामानल स्कूल विशाल को शेकरा बागर, सृष्टि वर्मा को नौहरा-2, अभिषेक को फिरोग पिंजवाला स्कूल में नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन


किरण को शरली, सुहानी को भूड बैस, पूजा देवी को कुहंट, अदिति को बडोग छबियुल्टा, स्वास्तिक को तिलधार, शिक्षा को डसाकना, महक चौहान को गडोल, हिमांशु को केफलेनु, शिवानी को गनोग, रूचिका को दिग्वा-दो, प्रिया को पट्टा कुफर, आंचल चौहान को मलहोटी, अमृता को मेहरूवाला, रमन तोमर को जुनल, दीपिका को बड़ग, मनीषा को कांगर घूंड, शिटिन अत्री को पुरली, रंगीला को भवाई ब्लीच, सुमन देवी को दाना, अमित कुमार को रेन बारू स्कूल में तैनाती दी है।

इसके अलावा, अमित शर्मा को जुबियाली धार, भवानी को कैलाश, सचिन को कैल, वंदना तोमर को पिपली, मनोज कुमार को गतलोग, विपिन को भलौना, आर्यन को मात्तर, आशीष को कनहारी, गोविंद को अनुखूर कुना, अभिषेक को राज्यों, साहिल को शीनाघाट, जितेंद्र को अवंथा, अदिति को कथांजी, श्वेता को कीरतपुर, अभिमन्यु को हरियोट, नम्रता को राज्यों, मनीषा को जरग स्कूल में तैनाती दी है।
विज्ञापन


पंकज को सदर, पारस कुमार को रिनोई, संदीप कुमार को भवाई-2, शीतल कुमारी को जंदनिया, इशा को शरिया, आकांक्षा को क्यार मंगोला, संगीता को डिब्बर, सचिन को कोटी धीमान, साधना को जनोट स्कूल और कुलदीप को चांबीधार प्राथमिक स्कूल में तैनाती दी है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें