फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बांगरण स्कूल में बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
-होमगार्ड और फायर विभाग के अधिकारियों ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण में विद्यालय के मुख्याध्यापक अनिल कुमार की देखरेख में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में होमगार्ड कंपनी कमांडर सुरेंद्र कुमार और फायर लीडिंग मैन राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को आगजनी, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सुरक्षा उपायों और विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से काम लेना चाहिए। उन्होंने आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव के तरीके और सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की कि वे आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में जनहानि को कम किया जा सके।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें