फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्कूल के मिड-डे मील के रिकॉर्ड में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष ने किया करियुत स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ की योजनाओं की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एसपी कटयाल ने वीरवार को पंचायत करियुत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक पाठशाला करियुत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार और मिड-डे मील व्यवस्था से संबंधित कई कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मिड-डे मील के तहत बच्चों को परोसे जा रहे भोजन का रिकॉर्ड निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित रूप से नहीं रखा गया था। इस पर आयोग अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र करियुत का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद एसपी कटयाल ने एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में बैठक की। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक, सीडीपीओ, बीएमओ, बीओ तथा गैस एजेंसी प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई । साथ ही खंड स्तरीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और पोषण से जुड़ी योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें